बाइक से कूंदकर युवती सीधे थाने पहुंची, धर्मान्तरण के लिये दबाव बना रहा था युवक गिरफ्तार

ग्वालियर. डबरा के सिटी थाना इलाके में एक युवती के धर्मान्तरण का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। सोमवार को वह और उसका चाचा धर्मान्तरण कराने के लिये ले जा रहा था। तभी वह गाड़ी से उतर भागी और पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने मामले में प्रमुख आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर की श्रीराम कॉलोनी निवासी एक 25 वर्षीय युवती सोमवार को पुलिस थाने पहुंची। उसने 2 लोगों पर उसके धर्मान्तरण और युवक की ओर से 5 साल से उसका शारीरिक शोषण किये जाने का मामला पुलिस को बताया है। मामला हिन्दू-मुस्लिम का होने के चलते पुलिस अधिकारी तत्काल सक्रिय हो गये और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चर्चा करने के लिये बुलाया था
पुलिस थाने पहुंची तो युवती ने बताया कि एक युवक ग्राम सालबाई निवासी युवक अरमान खान की 5 साल पहले लड़की के साथ दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोस्ती आगे बड़ी तो मुलाकात के बाद युवक ने युवती का वीडियो बना लिया था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए। उसका 5 साल से शोषण करता रहा। वह लगातार मुझे मिलने के लिये बुलाता था। युवती ने बताया कि आज युवक उसे बार-बार फोन कर रहा था। जब मैंने मिलने से मना किया तो वह अपने चाचा जाहिद के साथ और बोला कि बैठकर बात करनी है और मुझे बाइक पर बैठाकर हाईवे की ओर ले जा रहा था।
मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में
इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि एक युवती युवक द्वारा शोषण और धर्मांतरण की शिकायत लेकर थाने आई थी। दोनों आरोपियों में से प्रमुख आरोपी अरमान को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

