बाइक सवार लुटेरों ने लूटी बस, जेवर और केश छींन कर जंगल में भाग गये
छतरपुर. खजुराहों में 2 बदमाशों ने यात्री बस में लूट की घटना का अंजाम दिया है। उन्होंने हाथ देकर बस को रूकवाया। उसमें चढ़कर कट्टा लहराया और यात्रियों से पैसे-गहने छींन लिये। लूट शुक्रवार की सुबह लगभग 7.15 बजे राजनगर थाना क्षेत्र में कूटने डैम के पास की है। बस छतरपुर के लवकुश नगर से सतना जा रही थी। इसमें 20 यात्री सवार थे। लूट के दौरान बदमाशों ने 3 हवाई फायर किये और 15 मिनट में लूट को अंजाम लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गये।
बस में मौजूद अवधेश पटेल ने बताया कि एक बदमाश ने काली शर्ट और दूरसरे ने ग्रे शर्ट पहनी थी। दोनों ने गमछे से मुंह को कवर किया हुआ था। बदमाश खेत से जंगल की ओर भागे। तब हमने बसे उतरकर उनका वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
बस को हाथ दिया ड्रायवर बोला हम समझे सवारी है
ड्रायवर किशोरी कुशवाह बोला कि दोनों लुटेरों ने हाथ दिया तो हमने सवारी समझकर बस रोक दी। वह दोनों बस में चढ़ आये। अचानक एक ने कट्टा निकाल लिया। वह गाली गलौज करते हुए फोन न करने की धमकी देने लगे। आगे की सीट पर बैठी महिलाओं से जेवर और कैश छीन लिया। विरोध करने पर कट्टे से हवाई फायर किये। कंडक्टर समीर अली ने बताया- आखिरी में लुटेरे मेरे पास और कैश लेकर खेत में ओर भाग गये। हमने उतर कर देखा तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। उसका नम्बर नोट कर हम थाने में शिकायत करने पहुंचे।
बच्चे के हाथ से 50 रुपए भी छीन लिए
यात्रियों ने पुलिस को बताया- लुटेरे प्लेटिना बाइक पर आए थे। एक बदमाश ने कट्टा दिखाया जबकि दूसरा हमें धमकाकर जेवर, कैश और मोबाइल छीनने लगा। उसने एक बच्चे से हाथ से 50 रुपए भी छीन लिए। एक महिला यात्री ने कहा- मैं राजनगर जाने के लिए बस में चढ़ी थी। लुटेरों ने मेरा मंगलसूत्र, मेरी बेटी की सोने की चेन और मेरे पास रखे 20 हजार रुपए छीन लिए। रुपए मैंने बेटी के इलाज के लिए रखे थे। छतरपुर एसपी अगम जैन ने कहा- खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा और राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा मौके पर है। यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

