बड़ी घटना टाली, जम्मू में बरामद हुआ 7 किलो आईईडी
जम्मू कश्मीर. पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर सुरक्षाबलों ने एक बड़ी घटना टाल दी है। सुरक्षाबलों ने जम्मू के बस स्टैंड से 7 किलो आईईडी बरामद किया। इस आईईडी को आतंकी हमले के लिए वहां पर रखा गया था। जानकारों के अनुसार बरामद आईईडी में यदि विस्फोट कर दिया जाता तो वहां पर बड़ी तबाई मचाई जा सकती थी जिससे लोगों को बड़ी मात्रा में जान और माल दोनों का नुकसान सहना पड़ता लेकिन पुलवामा हमले की दूसरी बरसी की वजह से पुलिस और अन्य सुरक्षाबल पहले से ही अलर्ट पर थे।
बता दें कि 14 फरवरी 2019 को कश्मीर के लेथपोरा इलाके में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे उसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके बालाकोट इलाके में एयर स्ट्राइक की थी जिसमें करीब 300 आतंकी मारे गए थे उसके बाद से पाकिस्तान अब तक कोई बड़ा आतंकी हमला करने का साहस नहीं जुटा पाया।

