बंधक महिला को छुड़ाने पहुंची पुलिस को पटककर डण्डों से पीटा और गाल पर चांटे मारे, एफआईआर दर्ज
ग्वालियर. बंधक महिला को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस जवानों को घेरकर गाल पर चांटे मारे गये। जमीन पर पटककर डण्डों से पीटा गया। एफआरवी के चालक को कमरे में बंधक बना लिया गया। घटना बुधवार की शाम केदारपुर झांसी रोड़ की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस जवानों को मुक्त कराया। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत मेंलिया है और साथ ही घायल जवान की शिकायत पर आरोपियोंके खिलाफ बलवा, मारपीट व शासकीय कार्यवाही में बाधा डालने का मामला दर्ज किया हैं।
क्या है पूरा मामला
कम्पू नोडल प्वाइंट पर खड़ी ोने वाली डायल 100 एफआरवी 45, में तैनात आरक्षक दशरथसिंह, आरक्षक दीपक अहिरवार व चालक बृजेश थे। डायल 100 को एक प्वाइंट मिला था। जिसमें केदारपुर में एक सुनीता नाम की महिला को उसके जेठ हरनाम सिंह गुंर्जर ने बंधक बनाकर रखा है। इस पर एफआरवी घटनास्थल मौके पर पहुंची थी। जवानों ने जैसे ही महिला को मुक्त कराया। तभी वहां हरनाम व उसके साथी आ गये पुलिस के जवानों से गाली गलौज की।
हरनाम सिंह ने आरक्षक दशरथ को चांटा मारा
पुलिस ने गाली का विरोध किया तो हरनाम सिंह ने आरक्षक दशरथ के गाल पर चांटा मार दिया। बचाने आए आरक्षक दीपक को हरनाम के साथी उत्तम और परिमल ने घेरकर लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इसी समय चालक बृजेश वायरलेस सेट लेकर पुलिस को सूचना देने लगा। तभी बंटी और अतेन्द्र गुर्जर ने एफआरवी के चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और बंधक बना लिया।काफी देर तक पुलिस बंधक बनी रही। पर इसी समय झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस जवानों को मुक्त कराया। पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए हैं। पुलिस ने तीन संदेहियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज भी दर्ज लिया है।

