Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

प्लेन के पास हुए विस्फोट में 22 लोगों की मौत, प्लेन में सऊदी अरब के सरकार के मंत्री थे

अदन. अरब देश यमन के अदन विमानतल पर बुधवार को बड़े धमाके के साथ विस्फोट हुआ है, विस्फोट से तुरंत पहले देश की नई कैबिनेट के मंत्रियों को लेकर एक विमान लैण्ड हुआ था। विमान के उतरते ही उसके पास यह धमाका हुआ। इस बीच फायरिंग की आवाज भी सुनी गयी। हमले का शक हूथी विद्रोहियों पर है।
धमाके में 22 मारे जाने की खबर
विस्फोट में 22 लोगों के मारे जाने की खबर हैं, हालांकि, आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। रिपोर्ट के अनुार, विमान में प्रधानमंत्री मीन अब्दुल मलिक सईद मौजूद थे। किसी मंत्री के घायल होने की सूचना नहीं हैं। विमान में कितने मंत्री थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सऊदी मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्रियों को सुरक्षित प्रेसिडेंशियल पैलेस पहुंचा दियागया। यमन के इनफार्मेशन मिनिस्टर मोमार अल इरयानी के हमले के पीछे हूथी विद्रोहियों का हाथ होने का शक जताया हैं।
विमानतल पर कई शव देंखे गये
सऊदी विमानतल पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने विमानतल पर कई शव देंखे गये हैं। अधिकारियों ने अपनी पहचान नहीं बताई, क्योंकि उन्हें पत्रकारों से बात करने की इजाजत नहीं थी। विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की गयी फोटो में तस्वीरों में एयरपोर्ट की इमारत के पा मलबा और टूटे कांच दिखाई दे रहे हैं।
विद्रोहियों के समझौते के बाद देश लौटे हैं मंत्री
यमन काफी समय से गृहयुद्ध से जूझ रहा हैं। समझौते के तहत यहां के प्रधानमंत्री सईद के साथ सरकार के कई मंत्री अदन लौटे थे और यह समझौता पिछले हफ्ते ही प्रतिद्वंदी गुट के अलगाववादियों के साथ किया गया था। मलिक की सरकार का अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हासिल है। कई वर्षो स ेचल रहे गृहयुद्ध के दौरान वह अधिकतर समय निर्वासित रहे, यह सरकार सऊदी अरब की राजधानी रियाद से काम कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet amkbet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet