Latestराज्यराष्ट्रीय

पेंशनर्स की समस्याओं का होगा समाधान, लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर लगेगा 23 से 25 जनवरी तक

भिंड. शासकीय कार्यालयों में लंबे समय से सैकंडों रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन के लिए भटक रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजन होने जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार की योजना के तहत जिले के पेंशन कार्यालय में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक शिविर आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया। इस शिविर में सेवानिवृत्त पेंशन प्रकरण 31 दिसंबर 2022 तक की स्थिति के पेंशन कार्यालय में भिजवा कर उनका निराकरण कराया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *