Newsमप्र छत्तीसगढ़

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी विदाई

ग्वालियर। पुलिस विभाग से आज सेवानिवृत हुए 04 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह, मुख्य लिपिक नरेंद्र तुनिया सहित कार्यालयीन स्‍टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 04 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व तुलसी का पौधा देकर विदाई दी गई। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।
इस अवसर पर ASP अनु बेनीवाल ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यो में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यस्‍तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर ASP ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह एवं तुलसी का पौधा देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई।
सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारिगण
TI रामसेवक शर्मा, ASI महेश कौरव, अरूण शर्मा, HC प्रीतम सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *