Newsराजनीतिराज्य

पुलिस ने ‘‘मैं हूॅं अभिमन्यु’’ के लिये आमजन को किया जागरूक

ग्वालियर। .पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देष पर 03.से 12. अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेष ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देष्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तथा समाज में लड़कों व पुरूषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनषीलता की भावना को विकसित किये जाने के लिए ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान 3 अक्टूबर से संपूर्ण प्रदेष में शुरूआत की गई है। ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान की शुरूआत की गई।
प्रथम दिन महिला थाना टीआई दीप्ती तोमर के द्वारा महिला पुलिस टीम के साथ फूलबाग स्थित इटालियन गार्डन में उपस्थित महिलाओं, छात्र-छात्राओं तथा आमजन को ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान के संबंध में जानकारी देकर अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया और उपथित सभी को बताया गया कि सुरक्षित समाज के निर्माण में महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता एवं महिला/बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने एवं बालिकाओं/पुरूषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनषील बनाने जाने हेतु विषेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ पर इटालियन गार्डन में ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु‘‘ शुभंकर के कटआउट लगाकर उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया और अभियान से संबंधित पोस्टर भी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किये गये जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़े। महिला थाना प्रभारी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से भी अवगत कराया गया और उन्हे समझाइस भी दी गई कि लड़की की शादी में दहेज लेना और देना दोनों कानूनी अपराध हैं और लड़कियों को षिक्षा में आगे करना चाहिए तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *