पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर यातायात अवरूद्व कर रहे वाहनों की चालानी कार्यवाही
ग्वालियर ग्वालियर पुलिस द्वारा एएसपी (यातायात) श्रीमती हितिका वासल ने थाना पड़ाव, हजीरा व थाना ग्वालियर क्षेत्र में अतिक्रमण व जाम से मुक्त रखने और रोड पर खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में पार्क कराने हेतु फ्लैग मार्च निकालकर अभियान चलाया गया।
एएसपी (यातायात) हितिका वॉसल अगुआई में निकाले गये फ्लैग मार्च में सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया, तथा थाना प्रभारी ग्वालियर, हजीरा, बहोड़ापुर एवं पुरानी छावनी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मलित रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर यातायात अवरूद्व कर रहे वाहनों को चिन्हित कर 20 वाहनों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गये अभियान के दौरान 128 वाहन चालकों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस द्वारा शहर में अवरूद्व हो रहे यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिये यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा आज की गई कार्यवाही में कुल 148 वाहनों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई है।
ग्वालियर शहर में डीएसपी यातायात नरेशबाबू अन्नोटिया एवं निरीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापति द्वारा वाहन चालकों को नियत स्थान पर ही अपने वाहन पार्क करने की समझाइष दी गई तथा यातायात पुलिस द्वारा वाहन मालिकों से अपील की जा रही है कि वह अपने-अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें।

