पुलिस ने एक दिवसीय कार्यषाला में सायबर सिक्यूरिटी के संबंध जाना, एसपी ने किया NCC कैडेट को किया सम्मानित
ग्वालियर पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ एसपी अमित सांघी, द्वारा किया गया। कार्यशाला में एएसपी सिटी (मध्य/यातायात) श्रीमती हितिका वासल, सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्रसिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इन्दौर से आये सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट चातक बाजपेयी द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सायबर सिक्योरिटी विषय जैसे- सोशल मीडिया फ्रॉड, मोबाइल फोन, कम्प्यूटर एवं लेपटॉप फोरेंसिक, सीसीटीवी साक्ष्य संकलन एवं अन्य सायबर सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। एक्सपर्ट द्वारा प्रदान की गई जानकारी सायबर संबंधी अपराधों की विवेचना में पुलिस अधिकारियों के लिये उपयोगी होकर अपराध पतारसी में महत्वपूर्ण होगी।
NCC कैडेट्स को एसपी ने किया सम्मानित
कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में शहर की यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने वाले एनसीसी कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एएसपी शहर(मध्य/यातायात) श्रीमती हितिका वासल,एवं डीएसपी यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया तथा यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। NCC कैडेट्स द्वारा ग्वालियर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धनतेरस, दीपावली तथा त्योहारों के अवसर पर यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का भरपूर सहयोग किया गया। उक्त सभी एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर इनके माध्यम से आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाएगी। नववर्ष में भी शहर की यातायात व्यवस्था एवं यातायात नियमों के प्रचार प्रसार हेतु इनका सहयोग लिया जाएगा।

