पुलिस की जबावी फायरिंग थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल, 2 ग्रामीण घायल
राजगढ़. मप्र के राजगढ़ में अवैध शराब पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बोड़ा थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल होगये। पुलिस की फायरिंग में 2 ग्रामीणों को भी पैर में गोली लगी है। भारी पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद हैं।
राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के कडि़या सांसी गांव में अवैध शराब की शिकायत मिली थी। खबर पर पहुंची पुलिस को गांववालों ने घेर कर लाठियों से पीटा। पुलिस बल के पीछे हटने पर ग्रामीणों ने पथराव करना शुरू कर दिया और झड़प में बोड़ा थाना प्रभारी अजुर्नसिंह मुजाल्दे सहित 4 पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। पुलिस की जबावी फायरिंग में ग्रामीण संजय सिसोदिया और जुगराज सिसोदिया घायल हो गये।
घटनास्थल एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी मनकामना प्रसाद, एसडीओपी भारतेन्दु शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जख्मी पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना और उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया।

