पुलिस की कार्यवाही और सक्रियता से घबरा गये थे अपहरणकर्त्ता, दबाव में आकर छोड़ी थी पकड़, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस

ग्वालियर में शिवाय किडनैपिंग मामले में किडनैपर्स भोला गुर्जर का शॉर्ट एनकाउंटर…तिघरा रोड पर हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

ग्वालियर. बुधवार की शाम 4 बजे सीपी कॉलोनी स्थित मकान से शिवाय गुप्ता के अपहरण के मामले में ग्वालियर पुलिस द्वारा पकड़े गये दो आरोपियों में जिसमें भूरा गुर्जर और मोनू गुर्जर का सीपी कॉलोनी चौराहो से लेकर शिवाय गुप्ता के घर का जुलूस निकाला गया है।
इससे एसपी कार्यालय के कंट्रोल रूम सभागार में एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इन दोनो आरोपियों ने टाटा फायनेंस कंपनी से 2 डम्पर फायनेंस करवाये थे। इसके बाद इनको ट्रक के कारोबार में घाटा हो गया। इसके अलावा बाजार में किसी 10 लाख तो किसी से 5 लाख ले रखे थे। पीडि़त परिवार और आरोपियों के परिवार के मुरैना में काफी नजदीकी संबंध थे। इन्हें यह विश्वास था पीडित परिवार अपहरण के बाद इन्हीं से मदद मांगेंगे और ऐसी स्थिति में यह परिवार की मजबूरी का लाभ उठाकर इनसे फिरौती की एक करोड़ रूपये की डिमांड की राशि की मध्यस्थता कर पुप्राप्त कर लेंगे।
पीडि़त परिवारह के घर में पुलिस अधिकारियों की लगातार उपस्थिति बार सक्रियता देखकर इन्हें लगा कि साजिश में सफल नहीं हो पायेंगे और जल्दी पकड़े जायेंगे। तभी भूरा गुर्जर वापिस मुरैना जाकर उन आरोपियों मंत्रणा कर अपहृत बालक शिवाय गुप्ता को मुक्त कराया। दोनो आरोपियों से हुई अभी तक की पूछताछ में अन्य आरोपियों का अपराध में शामिल हो ना पाया गया।
शिवाय के अपहरण में शामिल 7 आरोपी
1- मोनू सिंह गुर्जर 27, जिगनी मुरैना।
2- भूरा सिंह गुर्जर 47, जिगनी मुरैना
3- भोला उर्फ देवो 26, ग्राम गडेरा, सरायछोला, मुरैना।
4- राहुल कंसाना, 24, ग्राम पिपरई, मुरैना।
5- धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र गुर्जर, 22, नूराबाद मुरैना।
6- बंटी उर्फ मोहनसिंह गुर्जर 40, शिवलाल का पुरा, स्टेशन रोड़, मुरैना।
7- राहुल पुत्र भूरा गुर्जर 22, जिगनी मुरैना।
इन बदमाशों ने पूरे अपकांड की साजिश रची थी और शिवाय गुप्ता का अपहरण करने कामयाब हो गये थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता को देखकर पकड़ को कब्जे में रखने में कामयाब नहीं हो पाये। घबराकर इन्होंने पकड़ को मुक्त कर दिया।
पुलिस की कार्यवाही पर थी अपहरणकर्त्ताओं की नजर
शिवाय गुप्ता का अपहरण मुरैना के गांव के मकान में रखे हुए थे। लेकिन सीपी काूलोनी स्थित मकान पर लगभग 2.30 बजे भूरा गुर्जर आया और उसने पुलिस की सक्रियता और कॉन्फिडेंस देखकर अपनी टीम के अपहरणकर्त्ताओं से बात की हम जल्दी पकड़े जायेंगे। जल्दी से बच्चे को छोड़ दों।

