पार्किगं में खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर चोरी कर रहे थे चौकीदार ने दबोचा और पीटा
ग्वालियर. ट्रांसपोर्ट कंपनी की पार्किंग में खड़े ट्रक में चोरी करने का मामला सामने आया हे। चोर ट्रक का सीसा तोड़कर उसमें से सामान चुराने का प्रयास कर ही रहा था उसी समय नाश्ता करने गया चौकीदार लौटा, उसने चोरों को ललकारा और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। अकेला चौकीदार केवल एक चोर को ही पकड़ सका, बाकी के दोनों चोर भाग जाने में कामयाब हो गये।
आपको बता दें कि अगर अपनी कार पार्क करके कहीं जा रहे हैं तो बेफ्रिक होकर मत जाइये। मुरैना में ऐसी चोर गैंग सक्रिय हो गयी है। जो ट्रक या कार का शीशा तोडकर उसमें से सामान पार कर देती है। यह मामला तब खुला जब, आरटीओ चेकपोस्ट के बगल में मौजूद सोलंकी पेट्रोल पम्प पर एक ट्रक से चारी करते वक्त 3 चोरों को पकड़ा गया। 2 चोर मौके का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहें। एक चोर पकड़ा गया। उसे लोगों ने पकड़कर पहले पीटा और बाद में सिविल लाईन थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
ट्रांसपोर्टर ने कहा
चोर के साथ 2 अन्य साथी भाग गये हैं। हमारे चौकीदार की सजगता से चोरी होने सेबच गयी और इससे पहले हमारी पार्किंग से कबाड़े आदि की चोरी हो चुकी है। लेकिन हमने उस पर ध्यान नहीं दिया। आज एक चोर को पकड़ लिया है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
मनीष गर्ग, ट्रांसपोर्टर

