ग्वालियर में पति को छोड़कर भागी महिला 9 साल बाद मिली, दिल्ली में प्रेमी से कर ली थी शादी
ग्वालियर. 9 साल पहले लापता हुई महिला का अब जाकर पता लगा है, महिला अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ दिल्ली में रह रही थी। प्रेमी से उसके दो बच्चे भी हो गए है। यहां उसका पति पागलों की तरह उसे तलाश कर रहा था, बार-बार थाने के चक्कर लगा रहा था। इन 9 साल में 11 पुलिसकर्मी उसे तलाशते हुए बदल गए, हाल ही में महिला अपने प्रेमी के साथ वापस लौटी थी तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब पुलिस के लिए नई समस्या उसका पति बन गया है। उसका 2 साल से कुछ पता नहीं है। महिला ने भी मना कर दिया है। वह पति के साथ वापस नहीं जाएगी। पुलिस ने जबरदस्ती की तो वह खुदकुशी कर लेगी। अब हजीरा पुलिस खुद नहीं समझ पा रही कि वह क्या करें।
क्या है पूरा मामला
हजीरा के गोशपुरा नंबर-2 निवासी सुनील दुबे की पत्नी 12 अप्रैल 2012 को लापता हो गई थी। सुनील टैक्सी चालक है। साल 2012 में उसकी शादी को 7 साल हो चुके थे उस समय उसकी पत्नी की उम्र 25 साल थी, उनके कोई बच्चा नहीं था। सुनील ने मामले की शिकायत हजीरा थाना में की थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। वर्ष 2012 से लेकर 2 वर्ष पहले तक सुनील ने हजीरा थाने के कई चक्कर लगाए। हर बार अपनी पत्नी के बारे में पूछा लेकिन पुलिस कोई जवाब नहीं दे सकी।
बता दें कि महिला 9 साल पहले अपने मकान मालिक के रिश्तेदार कल्ला के साथ दिल्ली भागी थी। कल्ला भी टैक्सी चालक है। 40 वर्षीय कल्ला भी शादीशुदा है लेकिन उसकी पत्नी 11 साल पहले मर गई थी इसके बाद उसका सुनील की पत्नी से प्रेम प्रसंग हुआ और दोनों ने भागकर शादी कर ली। प्रेमी के साथ शादी के बाद महिला के दो बेटियां भी हुई। एक की उम्र 7 साल और दूसरी की 4 साल है। अभी दिल्ली में कोरोना से हालत खराब हुई तो कुछ महीने पहले ही कल्ला, महिला और बच्चों को लेकर हजीरा के गदाईपुरा में आकर रहने लगे, यहीं से पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और उसे पकड़ लिया गया।

