पारदियों से लूट और डकैती करवा रहा है बर्खास्त एसआई-मोहर सिंह

गुना. वर्ष 2001 से पहले पारदी वारदात तो करते थे। लेकिन पुलिस वालों से नहीं उलझते थे। 2001 में रामवीर गुना के धरनावदा थाने में आरक्षक बनकर आया। उसने पारदियों से नजदीकी बढ़ाई । कुछ पारदियों का भड़काया और हमारे समाज को कई गुटों में बांट दिया। आपस में मुखबिरी और झगड़े करवाये। रामवीर नहीं हाहता था कि गुना में कोई दमदार एसपी रूके।
कुख्यात अपराधी मोहरसिंह पारदी ने गुना के बर्खास्त सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह कुशवाह उर्फ दाऊ को बढ़ते क्राइम की वजह बताया है। मोहर सिंह ने बताया कि पारदियों से रामवीर ही लूट-डकैती और हत्यायें करवा रहा है। पारदी कभी पुलिस पर हमला नहीं करते थे। इसी ने उन्हें बंदूकें बेची। पुलिस पर गोली चलाने के लिये कहा। बर्खास्त एसआई पर यह खुलासा करने वाले मोहर सिंह का 14 दिन पहले खण्डवा में 2 सर्राफा दुकानों से 45 लाख रूपये की चोरी मामले में नाम सामने आया है।

