पाकिस्तान और तालिबान के बीच हो रही गोलीबारी, पाक के 4 सैनिकों कई बंधक बनाये
नई दिल्ली. जिस तालिबान को पाकिस्तान पाल पोसकर बड़ा किया अब वही तालिबान उसके लिये गले की फांस बनता जा रहा है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी की TTP ने पाकिस्तान के खिलाफ खुली जंग छेड़ दी है। अफगानिस्तान से सटे तोरखम सीमा पर पाकिस्तानी सेना और TTP के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। अब तक पाकिस्तान के 4 सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई पाक सैनिकों को बंधक बनाने की बात भी सामने आयी है। एहतियात के तौर पर पाकिस्तान के तौर पाकिस्तान ने तोरखम बॉर्डर को सील कर दिया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में TTP ने बड़े पैमाने पर पाकिस्तान की सेना के खिलाफ अटैक शुरू कर दिया है। तहरीक-ए-तालिबान यानी TTP के एक कमाण्डर के अफगानिस्तान की मीडिया को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। फिलहाल वह खराब इंटरनेट की समस्या से जूड सरहे हैं और इंटरनेट ठीक होते ही कब्जे की तस्वीरें भी साझा करेंगे।

