पांच ठेकेदार 3 सालों के लिये ब्लैकलिस्टेड, FIR की गयी दर्ज
मुरैना. नल जल योजना में घोटाला करने वाले 5 ठेकेदारों को 3 वर्षो के लिये ब्लैकलिस्ट किया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग ने धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी भुगतान लेने का मामला दर्ज कराया है।
ठेके पर काम करने वाले ठेकेदारों ने हल्की गुणवत्ता के पाइप उपयोग किये है। उसकी जगह भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था सेंटर फॉर स्किलिंग एंड टेक्नीकल सपोर्ट, भोपाल से प्रमाणन न लेकर फर्जी जांच रिपोर्ट पीएचई विभाग में जमा कर दी। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने उच्च गुणवता के पाइपों का भुगतान प्रज्ञत किया है। जिससे विभाग को वित्तीय नुकसान हुआ है।
इन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई
मेसर्स मीरा धाकड़ (सुजानगढ़ी)
दीनदयाल तिवारी (केशव कॉलोनी, मुरैना)
सूरज शर्मा (दीनदयाल नगर, ग्वालियर)
मां हरिसिद्धि कंस्ट्रक्शन कंपनी के पुरुषोत्तम धाकड़
प्रजाबंधु तिवारी (केशव कॉलोनी) शामिल हैं।

