Newsराज्य

पत्नी को रास्ते में रोक कर काटी नाक, आरोपी चरित्र पर करता था शक, काम पर जा रही थी महिला

ग्वालियर. होटल फ्लाइन के सामने शनिवार की शाम को एक महिला के साथ शर्मनाक घटना घटित हुई है। पति ने पत्नी का रास्ता रोककर गाली-गलौज की और उसकी नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिये अस्पताल भेजा और शनिवार की रात महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी उसके चरित्र पर शक करता था। दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे।
क्या है मामला
ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा निवासी 35 वर्षीय महिला, जो फिलहाल पति से अलग होकर चार शहर के नाका पर किराए से रहती है, शनिवार को काम पर जाने के लिए तानसेन नगर स्थित लक्ष्मी डेयरी की ओर जा रही थी।
जैसे ही वह होटल फ्लाइन के सामने पहुंची, पीछे से उसका पति आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के गले में हाथ डाला और चाकू से उसकी नाक पर वार किया, जिससे उसकी नाक कट गई। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा । महिला के चरित्र पर था शक
घायल महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। और आये दिन झगड़ा करता रहता था। रोजमर्रा की तकरार से तंग आकर महिला बेटी के साथ घर छोड़कर अलग रहने लगी थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दविश दी। लेकिन वह फरार मिला। अब पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर ढूंढ रही है। थाना ग्वालियर टीआई मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *