LatestNewsराज्य

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, बिल्डिंग उड़ी, पड़ोसियों के घर टूटे, 1KM तक धमाका सुना गया

लखनऊ. लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हो गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी समेत 4 की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि, धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। डीएम-कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस टीमें मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के 2-3 मकान भी टूट गए। इससे करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा में हुआ है।


इलाके में मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी हैं। पुलिस की कई टीम मौके पर हैं। इसके अलावा उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
पुलिस जुटा रही घायलों की जानकारी
शुरुआती सूचना के मुताबिक, विस्फोट में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे आलम, आलम की पत्नी और उनके दो बेटे काम कर रहे थे। घायलों के बारे में इस समय पुलिस जानकारी जुटा रही है। यह भी बात निकलकर सामने आई है कि फैक्ट्री में विस्फोट होने से छत भी ढह गई है। इसके अलावा अंदर मलबे में कई लोग फंसे हैं। उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल दबे हुए हैं कई लोग
यह विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास काफी मलबा जमा हो गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई लोग इस समय मलबे में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है, ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके। इस हादसे ने पटाखों की अवैध फैक्ट्री और बारूद रखने की असुरक्षित स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस समय पूरे मामले की जांच चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet pashagaming kalebet perabet pashagaming virusbet marsbahis imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş