न्यायालय परिसर के बाहर से सौरभ शर्मा गिरफ्तार
भोपाल. आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को मंगलवार की दोपहर लोकायुक्त टीम ने न्यायालय परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है इसकी पुष्टि लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद ने की है। हालांकि लोकायुक्त का दावा है कि सौरभ को हल ही हिरासत में ले लिया गया था। फिलहाल सौरभ से लोकायुक्त कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। थोड़ी देरमें उसे न्यायालय में पेश किया जायेगा।
वहीं, सौरभ के एडवोकेट राकेश पाराशर ने बताया कि सौरभ न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को 11 बजे हाजिर होने वाला था। लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने उसे अवैध तरीके से गिरफ्तार किया था। जबकि सौरभ ने सोमवार को न्यायालय में स्वयं उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने का आवेदन दिया था। एडीजे रामप्रसाद मिश्रा ने लोकायुक्त को केस डायरी के साथ ही उपस्थित होने के आदेश दिये थे।

