नौतपा से पहले ही तेज अंधड और बूंदाबांदी, गर्मी से राहत
ग्वालियर. सोमवार की सुबह तेज आंधी और बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया है। नौतपा की ठीक पहले आंधी और हल्की वर्षा से दिन का तापमान 5 से 6 डिग्री नीचे आ गया है। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। रविवार की शाम को शहर में बूंदाबांदी हुई थी। पूरे दिन बादल छाये रहे। 11 दिन बाद ऐसा ही हुआ है। जब तापमान 45-46 से घटकर फिर से 40-41 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सीधे शब्दों में कहें तो रविवार की शाम के बाद सोमवार की सुबह भी आंधी और बूंदाबांदी से कर्मी के तेवर ढीले पढ़ गये है।
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से नमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से अगले 2 दिन अंचल से बूंदाबांदी के आसार बने हुए है। पिछले वर्ष मौसम वर्ष नौतपा में सबसे अधिक तापमान 31 मई को 41.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार भी नौतपा अन्य दिनों की तुलना में ठण्डे ही रहने की संभावना है। नौतपा के पहले ही ग्वालियर अंचल में लगातार 3 दिन से आंधी चल रही है और बीच बीच में कुछ देर केलिये बूंदाबांदी हो रही है। मंगलवार से नौतपा की शुरूआत होनी है पर उससे पहले ही मौसम बदल गया है और गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
बूंदाबांदी से राहत, 5 से 6 डिग्री गिरा पारा
सोमवार की सुबह से बादल छाये हुए थे। हालांकि धूप निकलने की वजह से लोगों ने सुबह 9 बजे हल्ी उमस का अहसास किया। लेकिन 9.30 बजे अचानक तेज आंधी शुरू हो गयी। इतना ही नहीं शहर में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ तेज बूंदाबांदी भी हुई है। जिससे दिन का तापमान अचानक 5 से 6 डिग्री नीचे आ गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जबकि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था, पर दिन में यह तापमान 37 से 40 के बीच रहने की संभावना बनी हुई है।
वर्षा लेने निकले सड़कों पर
अचानक हुई बूंदाबांदी का मजा लेने के लिये वाहन लेकर सड़कों पर निकल आये, अन्य दिनों की तुलना में सोमवार की सुबह सड़कों पर भीड़ अधिक दिखाई दिये।
दाे दिन बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजाब, दक्षिण-पश्चिमी उप्र व उड़ीसा के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे अगले दो दिन अंचल में बूंदाबांदी का दौर चलेगा। मंगलवार से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा।

