LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नूपुर शर्मा की हत्या करने आये जैश का आतंकी UP सहारानपुर से गिरफ्तार, फिदायीन हमले की तैयारी में था

12 मार्च को देवबंद के दारुल उलूम चौक के नजमी मंजिल हॉस्टल से यूपी एटीएस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था।।सहारनपुर. उत्तरप्रदेश (UP) के सहारानपुर से जैश-ए-मोहम्मद (JEM) और तहरीक-ए-तालिबान, पाकिस्तान(TTP) से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया गया है। UP  ATS  की पूछताछ में आतंकी नदीम ने बताया ‘‘उसे जैश की ओर से भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था।’’
ATS का कहना है कि सूचना मिली थी कि गांव कुंडाकलां, थाना गंगोह सहारनपुर में एक युवक JEM और TTP की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयार कर रहा है। जिसके बाद युवक को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसके मोबाइल का जब्त कर लिया गया है। 8 अगस्त को एटीएस ने नदीएम और उसके भाई तैमूर को पकड़कर ले गयी थी। तैमूर भी अभी ATS  की गिरफ्त में है।
जांच पड़ताल में पता चला है कि आतंकी की पाकिस्तान में 2 बुआ रहती है। यह रिश्तेदारी की आड़ में ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान जाना चाहता था। नदीम के 5 भाई और 2 बहनें हैं। पढ़ा-लिखा नहीं है। पूरा परिवार किसान है। नदीम मूलरूप से सरसावा के गांव ढिक्का कला का रहने वाला है। उसके पास 50 बीघा कृषि भूमि है।
मोबाइल से मिले अहम सबूत
यूपी एटीएस की पूछताछ में पता चला है कि नदीम JEM  और TTP की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। आतंकी के मोबाइल से एक PDF  भी मिला है। जिसका शीर्षक एक्सप्लोसिव कोर्स फिदायीन कोर्स है। उसके फोन से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के JEM और TTP  के आतंकियों के साथ चैट के अलावा वॉयस मैसेज भी मिल हैं।
31 जुलाई को देवबंद का एक छात्र पकड़ा गया था
मदरसा छात्र फारूख देवबंद में रहकर लगातार आतंकी संगठन ISIS  के वॉट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। वह आतंकियों से दिशा निर्देश ले रहा था। NIA और UP- ATS की टीम 31 जुलाई की सुबह 4 बजे देवबंद पहुंची थी। मदरसे में छापेमारी कर युवक फारूख को हिरासत में ले लिया था। देवबंद के मदरसे में रह रहे बेंगलुरू के छात्र फारूख से कुछ दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। मीडिया न्यूज के मुताबिक, फारूख कई भाषाओं का जानकार है। वह आतंकी साहित्य का अनुवाद किया करता था।

पहले भी यहां से कई आतंकी पकड़े गए
14 मार्च 2021 को ATS ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया था। सहारनपुर के नदीम कॉलोनी से बांग्लादेशी तनवीर और उसके पिता उमर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया था।
थाना मंडी क्षेत्र से भी दो बांग्लादेशी भाइयों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें हाल ही में अदालत सजा सुनाई है।
फरवरी 2019 में पांच बांग्लादेशियों को देवबंद से पकड़ा गया था।
2016 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी एजाज शेख को पकड़ा था।
साल 2010 में पाकिस्तानी जासूस शाहिद उर्फ इकबाल भट्टी को पटियाला पुलिस ने हकीकतनगर से गिरफ्तार किया। इकबाल भट्ट देवराज सहगल के नाम से यहां रह रहा था।
अयोध्या में हुए बम विस्फोट में सहारनपुर के तीतरो निवासी डॉक्टर इरफान को पकड़ा गया था।
साल 2001 में आतंकी गतिविधियों के चलते मुफ्ती इसरार को पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet