निगमायुक्त के नाम से पैसे मांगने के लिये भेजे जा रहे मैसेज, फोटो भी लगाई, बराबर रूपयों की मांग की जा रही है, साइबर सेल ने की FIR दर्ज
ग्वालियर. नगर निगम के एक कर्मचारी को अनजान नम्बर से व्हाट्सएप मैसेज आये है। मैसेज भेजने वाले ने पहले यहां-वहां की बात की, फिर मुसीबत में फंसे होने पर पैसों की मांग की है। जिस नम्बर से मैसेज आये थे उसे कर्मचारी नहीं पहचानता था। लेकिन मैसेज करने वाले ने उस पर नगरनिगम आयुक्त का फोटो लगा हुआ था। कर्मचारी ने आयुक्त को भी यह खबर दी।
दिनभर नगर निगम के गलियारों में यही चर्चा का विर्षय रहा। यहां तक भी खबर उड़ी कि निगमायुक्त ने साइबर सेल में शिकायत की है। जबकि पुलिस ने बताया है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आयी है। सोशल मीडिया से इस तरह की घटना का पता लगा है कि यदि शिकायत आती है तो कार्यवाही की जायेगी और मैसेज कर किसी अधिकारी को बदनाम करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर में नगर निगम के कर्मचारी प्रदीप कुमार के पास सुबह एक अनजान नंबर से चैटिंग एप से मैसेज आए थे। मैसेज करने वाले ने खुद को अधिकारी बता कर तत्काल कुछ रुपए की मांग की। नंबर अनजान था, लेकिन उसके प्रोफाइल पर नगर निगम आयुक्त का फोटो था। इस पर प्रदीप को लगा कि साहब का मैसेज है। पर कुछ देर बाद ही वह समझ गया कि यह कोई फेक व्यक्ति है जो अधिकारी के चेहरे का उपयोग कर साइबर ठगी करना चाहता है। जिस पर कर्मचारी ने सबसे पहले नगर निगमायुक्त को यह सूचना दी। बता दें उक्त मामले में किसी प्रकार के पैसों के लेन देन की पुष्टि नहीं हुई है ।
पुलिस बोली
इस मामले में एएसपी क्राइम शियाज केएम का ने बताया है कि सोशल मीडिया से इस तरह की खबर मिली है। लेकिन पुलिस के पास कोई भी शिकायत नहीं आयी है। यदि शिकायत की जाती है तो कार्यवाही की जायेगी।

