भाजपा के लिये प्रचार कर रहा है जिलाबदर बदमाश, युवती के अपहरण का है आरोप
गुना. इन्दौर के भंवरकुआं इलाके में शुक्रवार की रात बीबीए की छात्रा से छेड़छाड़ करने और उसके दोस्त को पीटने वाले बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। सभी गुना के कुख्यात गुण्डे है। वह छात्रा को अपहरण कर ले जाना चाहते थे। इनमें से 3 बदमाश जिला बदर की सजा काट रहे हैं। सभी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गंभीर अपराध दर्ज है।
छात्रा के सभी ने सतर्कता से आरोपियों की कार का फोटो खींच लिया था इसी से पुलिस गुण्डों तक पहुंच गयी। शुक्रवार को घटना करने के बाद कुछ बदमाश गुना आ गये। रविवार को एक जिला बदल बदमाश ने तो नगरपालिका के वार्ड नम्बर 30 के लिये हो रहे उपचुनाव में प्रचार भी किया। वह भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ बैठा तक नजर दिखाई दे रहा है। उसने गले में भाजपा का एप्रिन भी पहना हुआ था।
तीन बदमाश जिलाबदर सजा काट रहे
इनका साथी राहुल नरवरिया इंदौर में रहता है, उसी ने इन्हें यहां बुलवा लिया था। घटनाक्रम के दौरान लड़की के साथी ने बदमाशों की गाड़ी का फोटो खींच लिया था। पुलिस ने उसके नंबर के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें से तीन बदमाश गुना से सालभर और छह महीने की जिलाबदर सजा काट रहे हैं। इसलिए राहुल ने उन्हें इंदौर बुला लिया था। घटना के बाद वे गुना, भोपाल भाग गए थे। जबकि राहुल महालक्ष्मी नगर में छिपा हुआ था। जब राहुल पकड़ा गया तो उसने बाकी बदमाशों के नाम-पते बताए।
गुना में किया भाजपा के लिए प्रचार
वारदात करने के बाद कुछ बदमाश गुना भाग आए। इनमें से एक जिलाबदर बदमाश संदीप सोलंकी नगरपालिका के वार्ड 30 के उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करता तक दिखा। इस दौरान कई फोटो भी सामने आए हैं। खुद संदीप सोलंकी ने भी सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किए हैं। इनमें वह भाजपा का दुपट्टा पहने हुए दिख रहा है। उसके साथ खुद भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार भी बैठे नजर आ रहे हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वारदात करने के बाद वह गुना भाग आए और जिलाबदर होने के बाद भी खुलेआम यहां प्रचार करते रहे।

