नायाबसिंह सैनी ने मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्रियों ने नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला से हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप् मे ंनायबसिंह सैनी ने दूसरी बार शपथ ली है। इस बीच 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। पंचकूला में आयोजित शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अलावा भाजपा के तमाम कद्दावर नेता मौजूद रहें। इस शपथग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देशभर से लगभग डेढ़ दर्जन एनडीए नेता भी यहां पहुंचे थे।
यह शपथग्रहण हरियाणा के लिये ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा क्योंकि हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीती थी। वहीं, कांग्रेस ने 39सीट पर जीत दर्ज की थी।मंत्रिमंडल की शपथ लेने वाले विधायकों जो अभी तक मंच पर पहुंचे हैं, उनमें कृष्ण पंवार, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी, अनिल विज, महिपाल ढांडा, राजेश नागर, विपुल गोयल और राव नरबीर हैं। अगली लाइन में अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, राव नरबीर और अरविंद शर्मा बैठे हैं। ये सभी कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।दूसरी लाइन में श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, गौरव गौतम और राजेश नागर शामिल हैं। ये 6 विधायक राज्यमंत्री बन सकते हैं।

