नशे से हैं दूरी-महाराज बाड़े पर बनाई गयी मानव श्रृंखला में शामिल हुए हजारों छात्र-छात्रायें और पुलिस के जवान
ग्वालियर. गुरूवार की सुबह 8.30 बजे शहर के हृदयस्थल पर पुलिस के द्वारा नशे से है दूरी अभियान के मानव श्रृंखला बनाई गयी जिसमें पीटीएस तिघरा के प्रशिक्षु जवान, स्कूली छात्र-छात्राओं, नगर रक्षा समिति और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया है। इस कार्यक्रम आईजी अरविंद सक्सैना, डीआईजी अमित सांघी और एएसपी सुमन गुर्जर के अगुआई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मानव श्रृंखला में उपस्थित जनसमूहों को आईजी अरबिंद सक्सैना के द्वारा शपथ दिलाई गयी। इसके उपरांत मानव श्रृंखला में शामिल प्रत्येक लोगों से आईजी द्वारा परिचय प्राप्त किया गया।

