Uncategorized

दो पक्षों के बीच डंडोें से मारपीट और पथराव, दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज

पत्थर और डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दोनों गुट।

ग्वालियर. गिरवाई थाना इलाके में रविवार की दोपहर 2 पक्षों में झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। भथरियों का पुरा में हुई । इस घटना में दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर डंडों से हमला बोला और पथराव भी किया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के अस्पताल भेजा और दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया है। घटना का वीडियों भी सामने आया है। जिसे पुलिस ने जांच में लिया है।
झगड़ा 70 वर्षीय रामकली कुशवाह, सुनीता कुशवाह और जितेन्द्र और नीलेश कुशवाह के बीच हुआ। सुनीता कुषवाह के अनुसार जितेन्द्र और नीलेश अपने साथियोें के साथ शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और फिर रामकली के परिवार के लोग भी घर से बाहर आ गये और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के 2 और दूसरे पक्ष में 6 लोग घायल हुए है।
नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप
जितेंद्र, नीलेश पक्ष ने विवाद का कारण नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की घटना को बताया। उनका आरोप है कि सुनीता के परिवार के लोगों ने उनकी बच्ची से छेड़छाड़ की।
दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे
मारपीट और पथराव के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दोनों ही पक्षों के घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और दोनों ही पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet