देश के 28 हाईवे पर रनवे बनाने की तैयारी, युद्ध के दौरान फायटर जेट उड़ान भर सकेंगे
नई दिल्ली. देश के सीमावर्ती इलाकों पर बने वायुसेना के फॉरवर्ड एयरबेस पर युद्ध के दौरान दुश्मन के फायटर जेट्स के हमले का खतरा हमेश बना रहता है। दुश्मन इस कोशिश में रहता है कि रनवे को तबाह कर दिया जाये। जिससे हमारे फायटर जेट्स उड़ान न भर सकें। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वायुसेना को अब 28 ऐसे रनवे मिलेंगे। जो हाईवे पर होंगे और किसी भी मुश्किल हालात में वह इसका उपयोग कर सकेंगे।
28 एयरस्ट्रिप्स देश में बनेगी
सभी 28 लोकेशन की एक्सक्लूसिव जानकारी है जहां यह नेशनल हाईवे बनाये जा रहे हैं। इन सभी एयरस्ट्रिप्स की लम्बाई और डिजाइन उस हिसाब से तय की गयी है। जहां बड़े फायटर एयरक्राफ्ट से लेकर विमान भी उतारे जा सकें। सड़क परिवहन मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट लैण्ड करते समय हाईवे को दोनों ओर से बन्द करने से लेकर जरूरी सेफ्टी प्रोटोकॉल का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है जिससे ट्रैफिक बाधित न हों।
बिहार
इस्लामपुर-किशनगंज के पास साइट विजिट होनी है।
गुजरात
राजकोट के दतराना के पास निर्माण का टेंडर हो गया है। द्वारका-माल्या में वर्क ऑर्डर हो गया है, जमिन अधिग्रहण नहीं होने की वजह से काम नहीं हो रहा है। भुज-अंजार मार्ग में साइट विजिट होनी है. सूरत-मुबंइ मार्ग पर साइट विजिट होनी है।
आंध्र प्रदेश
नेल्लौर के पास निर्माण कार्य चल रहा है. विजयवाड़ा-अंगोर में निर्माण कार्य चल रहा है। राजमूंदरी-विजयवाड़ा मार्ग पर साइट विजिट होनी है।
तामिलनाडु
पुडुचेरी में टेंडर हो गया है। जमीन अधिग्रहण करने नहीं दिया गया और मदुरई मार्ग पर साइट विजिट होनी है।
असम
जोरहाट में शविसागर के पास जमीन का चयन हो गया है और टेंडर होने वाला है. बरकाघाट के पास लोकेशन फाइनल है और टेंडर होने वाला है. नौगांव सेनभोग मार्ग एनएच 27 का टेंडर होने वाला है.
ओडिशा
खगड़पुर-कंजावर मार्ग में साइट विजिट होनी है।
क्यों बन रहे हैं ये एयरस्ट्रिप्स?
युद्ध के दौरान दुश्मन देश अक्सर देश के महत्वपूर्ण एयरबेस को टारगेट करके उन्हें तबाह करने की कोशिश में रहते हैं जिससे उस देश के फाइटर जेट लैंड और टेकऑफ न करें. एयरबेस तबाह हो जाने की सूरत में देश की एयर फोर्स के लिए हाईवे पर बने रनवे विकल्प के तौर पर काम करते हैं. साथ ही सूत्रों के मुताबिक देश में आपदा के समय इमरजेंसी रेस्क्यू के दौरान हाईवे एयरस्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

