दीप जलाकर 29 चौराहों पर किया भारत माता का पूजन
ग्वालियर। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यापारिक संगठनों ने सोमवार को शहर के प्रमुख 29 चौराहों पर दीप जलाकर भारत माता का पूजन कर आरती की। और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज भी हाथ में लिए हुए थे। कार्यकर्ताओं ने विवेकांनद चौराहा थाटीपुर, अमरचंद बाठिया चौराहा, अचलेश्वर मंदिर चौराहा, राजमाता चौराहा, कुलपति निवास चौराहा, माधौगंज चौराहा, हजीरा चौराहा, नदीगेट चौराहा, दीनदयाल नगर चौराहा, किलागेट चौराहा, महाराज बाड़ा, हेमूकालानी चौराहा, फूलबाग चौराहा, हुजरात चौराहा, बारादरी चौराहा, लक्ष्मीबाई समाधि स्थल, शास्त्री चौक, सूर्य नमस्कार चौराहा मेला ग्राउण्ड, भीम सिंह राणा चौराहा, बहोडापुर चौराहा, राममंदिर चौराहा, माधवनगर चौराहा, पिंटोपार्क चैराहा, विवेकानंद चौराहा चेतकपुरी, आनंदनगर चौराहा, गोले का मंदिर, हेमसिंह की परेड सहित 29 चौराहों पर भारत माता का पूजन किया।

