फिर से लौट रहा है कोरोना वायरस, सिंगापुर-हांगकांग से थाईलैंड में मचा हड़कंप
नई दिल्ली. कोविड 19 एक बार फिर से सुर्खियों में है। हांगकांग में पिछले 10 हफ्तों में हर वीक में कोविड केस 30 गुना से ज्यादा बढ़ गये है। लेकिन यह उछाल सिर्फ हांगकांग तक सीमित नहीं है। सिंगापुर में भी एक हफ्ते में लगभग 30प्रतिशत केस बढ़े है। चीन और थाईलैंड से भी कोविड के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट्स सामने आ रही है।
हांगकांग में कोविड़ नम्बर में आया उछाल
हांगकांग में 10 मई 2025 को खत्म हुए हफ्ते में कुल 1,042 कोविड केस रिपोर्ट किये। उससे पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 972 था। मार्च की शुरूआत में यहां हफ्ते के सिर्फ 33 केस थे। यानी मार्च से लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यहां पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रही है। 1 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 0.31प्रतिशत थी। यह 5 अप्रैल तक 5.09प्रतिशत हो गयी और 10 मई को खत्म हुए हफ्ते में बढ़कर 13.66प्रतिशत तक पहुंच गयी।

