दिल्ली से आए बहोड़ापुर निवासी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज प्रारंभ
ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से ग्वालियर बहोड़ापुर वार्ड क्रमांक.एक में आए एक व्यक्ति मुबारक हुसैन को गत दिनों क्वॉरेंटाइन के लिए श्याम वाटिका में भर्ती किया गया था । आज मुबारक हुसैन की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिला प्रशासन द्वारा उक्त व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन में लेकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज प्रारंभ कर दिया गया है।

