Latestराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली राजपथ की तर्ज पर ग्वालियर में 900 मीटर लंबा राजपथ का निर्माण किया जा रहा

ग्वालियर. दिल्ली के राजपथ की तर्ज पर शहर में भी 900 मीटर लंबा राजपथ का निर्माण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी कारपोरेशन दावा है कि 31 जनवरी 2022 को इस मार्ग को शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस फोरलेन राजपथ के दोनों ओर पाथवे, सावरकर सरोवर में म्यूजिकल फाउंटेन, आकर्षक विद्युत सजावट और फोटो प्वाइंट आकर्षण को चार चांद लगाएंगे। साथ ही हजारों शहरवासियों को सुगम यातायात मिलेगा। याद रहे 300 करोड़ की लागत से शहर में करीब 16 किलोमीटर लंबी स्मार्ट रोड बनाई जा रही है। इसके प्रथम चरण में थीम रोड को राजपथ का रूप दिया जा रहा है।

राजपथ पर फुटपाथ ग्रेनाइट पत्थर से बनाया जाएगा
थीम रोड पर अभी अचलेश्वर से भगवत सहाय चौराहे तक सड़क के आधार(बेस) को ठोस बनाने का कार्य किया जा रहा है। राजपथ पर फुटपाथ ग्रेनाइट पत्थर से बनाया जाएगा, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाएगा। बिते दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजपथ के निर्माण की चाल पर सवाल खड़े करते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश स्मार्ट सिटी सीईओ को दिए थे। इसके बाद थीम रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी आई है, रात-दिन काम चल रहा है।

राजपथ बनने के बाद सड़क के मध्य व किनारों पर बिजली के तार नजर नहीं आएंगे
राजपथ को मजबूत बनाने के लिए सड़क की मिट्टी की दो फीट गहरा खोदा गया है। इसमें मुरम व गिट्टी की परतें बिछाई जा रही हैं, ताकि लंबे समय तक इस मार्ग को कोई क्षति न पहुंचे। शहर के मध्य में स्थित इस थीम रोड पर चारों ओर से ट्रैफिक आता है। इस मार्ग पर महाराज बाड़ा, कंपू का ट्रैफिक आमखो की ओर से आता है। वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म मंदिर व रोशनी घर मार्ग और चेतकपुरी की ओर से सिटी सेंटर का ट्रैफिक भी इस मार्ग से गुजरता है। राजपथ बनने के बाद सड़क के मध्य व किनारों पर बिजली के तार नजर नहीं आएंगे। इसके लिए सड़क के पास छोटे-छोटे विद्युत स्टेशन बनाए जा रहे हैं। साथ ही बिजली तारों के लिए जमीन के अंदर पाइप लाइन बिछाई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino