Latestराज्य

दर्पण कालोनी में राकेट चलाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद,ईट का टुकड़ा सिर में लगने से युवक की मौत

ग्वालियर. दर्पण कॉलोनी में रॉकेट चलाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, इस झगडे में मनोज श्रीवास्तव ने रीतेश पांडे के बाद ईट का टुकड़ा सिर में मार दिया जिससे सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गए। परिवार के लोग इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषत कर दिया। बताया गया है कि 2 साल पहले ही मृतक के ब्रेन हेमरेज होने पर सर्जरी हुई थी। वहीं अब थाटीपुर थाना पुलिस ने पड़ताल के बाद मनोज व उनके स्वजन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

क्या है पूरा मामला
दर्पण कालोनी निवासी रितेश पांडे के यहां  दीपावली मिलने के लिए रिश्तेदार आए थे। उसी समय पड़ोसी मनोज श्रीवास्तव व उनके घरवाले पटाखे चला रहे थे। एक राकेट रितेश पांडे की दामाद मलय की गाड़ी में घुस गया। प्रतिरोध करने पर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया धक्का मुक्की के बीच मनोज श्रीवास्तव हाथ में इट का टुकड़ा लिए हुए थे। उसे टुकड़े से रितेश पांडे के सिर में मुक्का मार दिया। वह अचेत होकर गिर गए। घरवाले इलाज के लिए उन्हें गोला का मंदिर पर स्थित निजी हास्पिटल में ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाटीपुर थान पुलिस ने मनोज सहित उनके पांच अन्य परिजनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के घरवाले हत्या का आरोप लगा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş