Latestराज्य

मप्र में 10 नवंबर से वैक्सीनेशन महाअभियान, दूसरे डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीनेशन महाअभियान दोबारा शुरू

भोपाल. मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों की दूसरे डोज की पेंडेंसी बढ़ गई। अब सरकार दूसरे डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीनेशन महाअभियान दोबारा शुरू होने जा रही है। अब तक प्रदेश में 7.14 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। पहला डोज 4.99 करोड़ लोगों ने लगवाया है। वहीं, दूसरा डोज 2.15 करोड़ लोगों ने लगवाया है। यह अभियान 10 नवंबर, 17 नवंबर, 24 नवंबर और 1 दिसंबर प्रत्येक बुधवार को होगा। सरकार ने 18+ की पात्र आबादी को दोनों डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए दिसंबर 2021 तक का समय तय किया है। प्रदेश में आबादी 5.49 करोड़ है। दूसरा डोज अभी 3.33 करोड़ और पहला डोज करीब 50 लाख को लगना है। ऐसे में सरकार को 31 दिसंबर 2021 तक लक्ष्य पूरा करने के लिए रोज 6.97 डोज लगाने होंगे।

महाअभियान के लिए बुधवार का दिन तय किया
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि लोगों ने खेती के काम और त्योहार के बाद वैक्सीन लगवाने की बात कही थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप दूसरा डोज लगवाएं। दोनों डोज लगाने के बाद ही कोरोना से सुरक्षित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार महाअभियान के लिए बुधवार का दिन तय किया है। यह अभियान के लिए तैयारी की है। सबसे पहले सूची बना रहे हैं कि किसने पहला डोज, दूसरा डोज लगवाया और किसने कोई भी डोज नहीं लगाया। हम आंशिक या दोनों डोज नहीं लगाने वाले लोगों को फोन करके या मैसेज करके टीका लगवाएंगे।

3 जिलों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन
सरकार ने जनवरी में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी। इन 10 महीने में प्रदेश के सिर्फ इंदौर, भोपाल और आगर जिले में ही 100 प्रतिशत पहले डोज का वैक्सीनेशन हुआ है। 28 जिलों में 91 प्रतिशत से अधिक, 18 जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक और बाकी जिलों में 82 से 90 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş