तेल की कीमत में 30 रुपये तक की कटौती
नई दिल्ली. बढ़ती महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए नए साल से पहले राहत भरी खबर आई है। सरकार ने खाने के तेल की कीमतों में भारी कटौती की है इस कटौती के बाद सरकार ने कंपनियों से बात की है। कंपनियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए है कि सरकार की तरफ कम की गई कीमतों का पूरा लाभ ग्राहकों को मिलना चाहिए।
30 से 40 रु. की कटौती
खाने के तेल की कीमतों में 30 से 40 रुपए की कटौती की गई है जिसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी डॉ. सुधांशु पांडे ने राज्य सरकारों को अपने राज्यों में तेल की बिक्री एमआरपी पर सुनिश्चत करने के लिए कहा है, इसके लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश जारी किया गया है।
इंपोर्ट ड्यूटी को लगभग शून्य कर दिया गया
खाने के तेल की इंपोर्ट ड्यूटी को लगभग शून्य कर दिया गया है। इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव के बाद तेल की कीमतों में 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत की कटौती आई है। सरकार के इस कदम के बाद सभी ब्रांड के तेल की कीमतों में 30-40 रुपए की कटौती देखने को मिली है।

