तेज रफ़्तार मारुति स्विफ़्ट कार शिवाजी पार्क में जा घुसी, 1 युवक घायल
ग्वालियर. सिटी सेंटर स्थित शिवाजी पार्क में देर रात एक तेज रफ़्तार मारुति स्विफ्ट कार जा घुसी। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया है।
ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शिवाजी पार्क में जा घुसी, जिसके चलते 1 युवक गंभीर रूप् से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की सहायता से हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा सोमवार देर रात हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर शिवार्जी पार्क में जा घुसी जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि हादसे में कार में सवार एक युवक था जो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अभी अस्पताल में उपचार जारी है।

