Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्य

तुर्किये -सीरिया में 12 घंटे में आये भूकंप के 3 झटके में 2300 से अधिक मौते, मलबे में सैकड़ों दबे, रेस्क्यू टीम-राहत सामग्री भेजेगा भारत

ये फुटेज तुर्किये के गाजियांटेप शहर का है। यहां मलबे से एक व्यक्ति को निकाला गया।

तुर्किये. मिडिल ईस्ट के 4 देश तुर्किये (पुराना नाम तुर्की) सीरिया, लेबनान और इजराइल सोमवार की सुबह भूकंप से हिल गया। यहां से 12 घंटे में बड़े भूकंप आये। सबसे अधिक तबाही एपिसेंटसर तुर्किये और उसके नजदीक सीरिया के इलाकों में देखी जा रही है।

सीरिया के एजाज इलाके में भूकंप के बाद मलबे में दबे मासूम को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार तुर्किये और सीरिया में अभी 2300 लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान और इजराइल में भी झटके महसूस किये गये। लेकिन यहां नुकसान की खबर नहीं है। तुर्किये में अभी तक 1948 लोगों की जान जा चुकी है। 7 हजार लोगों के घायल होने की खबर है। सीरिया में 805 लोग मारे गये और 2 हजार से अधिक घायल है। टर्किश मीडिया के अनुसार 3 बड़े झटके आये। पहला तुर्किये के समय के अनुसार सुबह लगभग 4 बजे 7.8 और दूसरा लगभग 10 बजे 7.6 और तीसरा दोपहर 3 बजे 6.0 इसके अलावा 78 ऑफ्टर शॉक्स दर्ज किये गये। इनकी तीव्रता 4 से 5 रहीं।

सीरिया में तबाही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां लोगों ने बताया कि करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

2017 में आया था क्रॉस-बॉर्डर भूकंप
2017 में ईरान-इराक में क्रॉस-बॉर्डर भूकंप आया था। इराक के कुर्दिश शहर हलाबजा से इरान के कर्मानशाह प्रांत में झटके महसूस किए गए थे। इसमें 630 लोगों की मौत हुई थी। 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

अजमरीन शहर में पेट्रोल पंप के पास एक इमारत गिर गई। मलबे में लोगों को ढूंढा जा रहा है।

दुनिया में हर साल 20,000 भूकंप आते हैं
हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इन्फॉर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet perabet perabet giriş cratosroyalbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet betpas goldenbahis holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet jojobet holiganbet neritking 1win teosbet casinomilyon holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş kingroyal kingroyal giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kingroyal güncel giriş holiganbet güncel giriş