Latestराज्यराष्ट्रीय

तीन बच्चों की मां लिव-इन-रिलेशन में बॉयफ्रेंड के साथ रही, प्रेमी ने कई बार किया रेप

ग्वालियर. ग्वालियर में त्रिकोणीय प्रेम की अलग कहानी सामने आई है। एक तीन बच्चों की मां ने प्यार के लिए पति को छोड़ दिया। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। प्रेमी ने उसका कई साल का शारीरिक शोषण किया। अब प्रेमी शादी से मुकर गया है। उसने किसी और लड़की से शादी कर ली है। जब महिला को प्रेमी के शादी का पता लगा तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उसे मिलने बुलाकर रेप किया। VIDEO बनाकर ब्लैकमेल किया। घटना गिरवाई की है। पीड़िता ने मामले की शिकायत गिरवाई पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरी कहानी
ग्वालियर निवासी 40 वर्षीय विवाहित महिला के दो बेटे, एक बेटी सहित तीन बच्चे हैं। महिला मूल रूप से शिवपुरी के नरवर इलाके की रहने वाली है। महिला ने गिरवाई थाना पहुंचकर अपने साथ दुष्कर्म व धोखा होने की शिकायत की है। महिला की 18 साल पहले नरवर शिवपुरी निवासी जीतू प्रजापति से दोस्ती हुई थी। कुछ सालों बाद जीतू ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी का वादा किया। उसकी बातों में आकर वह भी उससे प्रेम करने लगी। इसके बाद कई बार जीतू ने महिला से उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं जब भी वह विरोध करती थी तो आरोपी उसके बच्चों और उसकी जिंदगीभर जिम्मेदारी निभाने की बात कहता था। जीतू की बातों में आकर महिला ने पति को छोड़ दिया और जीतू के साथ आकर लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। यहां पर भी वह शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा। जब कई वर्ष बीत गए तो महिला ने शादी का दबाव बनाया, लेकिन जीतू ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला को पता लगा कि जीतू ने किसी और महिला से शादी कर ली है। इसके बाद महिला को अहसास हुआ कि जिस प्यार के लिए उसने अपने पति को छोड़ दिया था उसने ही उसे धोखा दिया। आरोपी महिला को धमका रहा था कि यदि उसने किसी से कुछ कहा या पुलिस में शिकायत की तो वह उसके अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। साथ ही उसके बच्चों की हत्या कर देगा। महिला ने मामले की शिकायत गिरवाई थाना में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş