Newsमप्र छत्तीसगढ़

डॉक्टर 26 दिन 87 मिली जान से मारने की धमकी, बदमाश ने कहा कि 11 लाख में सुपारी मिली

डिस्ट्रिक हेल्थ ऑफिसर डॉ. मनोज कौरव से मिलने एक व्यक्ति उनके पास आया था। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. जिला स्वास्थ्य अधिकारी (DHO) डॉ. मनोज कौरव ने कुछ इस तरह उनको मिल रही धमकियों के बारे में बताया है। डॉ. मनोज कौरव का कहना है कि बदमाश कह चुके हैं कि यदि बचना चाहते हो तो 15 लाख रूपये हमें दे दो। वह लगातार धमका रहे है। दिन में कभी वॉट्सएप पर पिस्टल की फोटो भेजते हैं कहते इससे तुम्हारी हत्या कर देंगे। कभी नोटों की गड्डी के फोटो भेजकर इंतजाम करने के मैसेज देते हैं। 26 दिन में 87 बार धमका चुके है। 30 दिन एफआईआर हुए हो गये हैं। लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गये हैं अब तो बाहर निकलने में भी डर लगता है।
क्या है मामला
जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) और उनका परिवार 26 दिन से डर के साए में जी रहा है। 20 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच डीएचओ को व्हाट्सऐप पर 87 धमकी भरे मैसेज मिले। डीएचओ ने FIR कराई, लेकिन पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंची।अब धमकी देने वाले ने नया पैंतरा चला। चार दिन पहले राजेश कंसाना नाम का एक शख्स आरोपी का वकील बनकर डीएचओ के दफ्तर (सीएमएचओ कार्यालय) पहुंचा। कंसाना ने खुद को वकील बताते हुए डीएचओ से कहा- आप मेरे क्लाइंट को क्यों परेशान कर रहे हैं?डीएचओ ने जवाब दिया-मैं तो उन्हें जानता भी नहीं हूं उल्टा वही मुझे धमका रहे हैं। कथित वकील कंसाना बोला- ठीक है, 2 दिन बाद कोर्ट में मिलते हैं। इस हरकत की डीएचओ कौरव ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस का वही पुराना जवाब मिला कि मामले की जांच चल रही है।
11 लाख रूपये की सुपारी मिली है-बदमाश
गोला का मंदिर निवासी डॉ. मनोज कौरव जिले के स्वास्थ्य अधिकारी है उनकी पत्नी सुनीता को 20 सितम्बर की सुबह 11 बजे मोबाइल पर एक नम्बर 7441135496 से पहली बार धमकी भरा फोन आया था। पहली धमकी के बाद 24 सितंबर को फिर 7441135496 मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप पर संदेश में भेजने वाले ने कहा- आज 4 दिन हो गए, पैसे कब दे रही हो? नहीं देना है तो बताओ। क्योंकि आज से मिशन मर्डर तैयार हो जाएगा। मुझे 15 लाख दे दो, नहीं तो घर में घुसकर गोली मार दूंगा।
आरोपी की पहचान हो गई, जल्द पकड़ा जाएगा
गोला का मंदिर थाना टीआई हरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो उसने मोबाइल बंद कर दिया। जल्द ही हम आरोपी को पकड़कर इस पूरे मामले का पटाक्षेप करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *