Uncategorized

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई 4 की मौत, जगदीश गुर्जर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर हुआ फरार

अस्पताल में भर्ती घायल, काफी देर तक सड़कों पर पड़े रहे थे।

ग्वालियर. मैं ट्रैक्टर पर आगे की तरफ बैठा था। पीछे ट्रॉली में जड़ी-बूटी का माल भरा था और आदिवासी बैठे थे, जिसमें 5 बच्चे, 15 महिलायें और 11 युवक सवार थे। ट्रैक्टरचालक जगदीश गुर्जर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर को दौड़ा रहा था। बहुत समझाया पर माना ही नहीं। अपने गांव से 10 किमी दूर जखौदा तिराहा पर पहुंचते ही ढलीान पर उतरते वक्त अचानक भैंस सामने आ गयी। अचानक स्टेयरिंग मोड़ने पर ट्रॉली पलट गयी, चारों तरफ से चीख-पुकार मच गयी। 3 लोग उसके नीचे दबे थे। जिसमें एक पिता-पुत्र और एक महिला थी।
एक बुजुर्ग महिला उचटकर दूर जा गिरी थी। इनकी तो घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ट्रॉली और सामान के बीच में कई बच्चे और महिलायें दब गये थे। किसी का माथा फटा था तो कोई चीख रहा था। मैंने ट्रैक्टर चालक की मदद से ट्रॉली को सीधा किया और इसके बाद स्थानीय लोग आ गये। कई घायल तो वहां एक घंटे तक तड़फते रहे। जैसे ही घटना के चश्मदीद रामलखन आदिवासी निवासी कैंथ गांव घाटीगाव ने आखो देखी घटना बताई।
जगदीश गुर्जर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार
रामलखन ने बताया कि हादसे वक्त हम 4 लोग ट्रैक्टर पर आगे की ओर बैठे हुए थे। हादसा हुआ तो हम 4 लोगों ने मिल कर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा किया और इसके बाद ट्रैक्टर चालक जगदीश गुर्जर डॉक्टर की मदद लेकर आने की कहकर घटनास्थल ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। यदि रूक कर मदद करता तो कुछ लोगों को बचाया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *