Newsमप्र छत्तीसगढ़

ट्रेनी प्लेन क्रैश होकर गिरा तालाब में, छात्रों ने पायलट को किया रेस्क्यू

विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं. (Photo- ITG)

प्रयागराज. यूपी के प्रयागराज में बुधवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर शहर के बीचों-बीच एक तालब में गिर गया। यह दुर्घटना केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में हुआ है। जहां अचानक तेज विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी। आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गयी।
चश्मदीदों के अनुसार विमान उड़ान भरते समय सामान्य स्थिति में था। लेकिन कुछ ही देर के बाद उसका संतुलन बिगड़ गया। वह तेजी से नीचे आकर तालाब में गिर गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर सैकड़ों स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गयी। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेर में ले लिया गया। चश्मदीद पदम सिंह ने बताया कि हम लोग स्कूल कैम्पस में थे। तभी रॉकेट जैसी आवाज आई। आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ दलदल में फंसे थे। हम लोग तालाब में कूंद गये। 3 लोगों को बाहर निकाला। अब घटनास्थल पर पहुची रेस्क्यू टीम विमान को तालाब से निकालने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *