ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

ग्वालियर. सोमवार को सिंधिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने आये ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पर भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि आज सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस है और इस मौके पर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष का आना हमारा सौभाग्य है।
इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ जी ने भारत की प्रगति को न केवल अंतरिक्ष में बल्कि तिरंगे को भी पूरे ब्रम्हांड में पहुंचाने का काम किया है। यह ग्वालियर का सौभाग्य है कि आज ऐसी हस्ती हमारे साथ हैं। वहीं, जम्मू -कश्मीर में आतंकी हमले पर सिंधिया ने कहा है कि मैं इस हमले की घोर निंदा करता हूं। जो लोग सोचते हैं कि वह भारत में आतंक का माहौल बना सकते है। उन्हें हमारी सरकार पीएम के नेतृत्व में मुंहतोड़ जवाब देने के लिये एनआईए की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

