लश्कर के मुखौटे में है खूंखार TRF, टनल हमले में आ रहा है टीआरएफ का नाम
नई दिल्ली. जम्मू -कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में निर्माणाधीन टनल की साइट पर रविवार की रात को भीषण आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गयी। इस हमले में एक डॉक्टर और 3 गैर कश्मीरी श्रमिक 7 लोगों की जान चली गयी। जबकि 5 अन्य घायल हो गये। यह हमला तब हुआ जब गांदरबल के गुंड में टनल परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट आये थे।
खुफिया एजेंसी के अनुसार हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स यानी टीआरटी का नाम हो सकता है। पाकिस्तान में बैठा टीआरएफ प्रमुख शेख सज्जाद गुल इस हमले का मास्टर माइंड है। उसी के इशारे पर टीआरएफ के स्थानीय माड्यूल ने हमले को अंजाम दिया है। पिछले एक माह से यह माड्यूल कर रहा था। वारदात के जगह की रेकी की थी।
पाकिस्तानी सेना और आईएसआई करती है फंडिंग
यह पहली बार नहीं है जब टीआरएफ ने इस तरह की आतंकी वारदात को अंजाम दिया है। टीआरएफ पहले भी माइग्रेंट को निशाना बनाते रहा है। कश्मीर में इस समय टीआरएफ ही सबसे ज्यादा एक्टिव आतंकी संगठन माना जाता है। लश्करसे जुडे साजिद जट, सज्जाद गुल और सलीम रहमानी इसको लीड कर रहे हैं। टीआरएफ से जुड़े आतंकी सूवे में होने वाली हर सरकारी और सियासी गहमागहमी पर नजर रखते है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। इसके जरिये युवाओं को भटकाते हैं।

