Newsराजनीतिराज्य

ज्योतिरादित्य ने दिग्विजय सिंह के गढ़ में लगाई सेंध, दिग्गी बोले मैं उससे 10 गुनी बढ़ी सेंध मैं लगाने आया हूं

ग्वालियर. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फूलबाग पर आशा कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात कर सरकार से उनको कम से कम 10 हजार रूपये प्रति माह वेतन देने की मांग की है। इस अवसर पर जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि उनके गढ़ में सिंधिया ने सेंध लगाकर उनके खेमे की मोना सुस्तानी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करा लिया है।
इस पर दिग्विजय सिंह ने बताया कि समझ नहीं आया कि मोना कैसे चली गयी उन्होंने कोई बात भी नहीं की फिर अपने अन्दाज में कहा है कि उससे 10 गुनी बढ़ी सेंध में लगाने आया हूं। ग्वालियर में इसके बाद हंसते हुए आगे के लिये रवाना हो गये।
रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आये हैं। रविवार की सुबह पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी पर खुलकर बोलते हुए नजर आये। दोपहर में कार्यकर्त्ताओं को मजबूती से खड़ा रहने के लिये कहा और इसके बाद शाम को वह फूलबाग पर प्रदर्शन कर रहीं। आशा कार्यकर्त्ताओं के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की। यहां उसने आशा कार्यकर्त्ताओं को 2 हजार रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 10 हजार रूपये और अन्य जो काम करें उस पर प्रोत्साहन राशि अलग से दिये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *