ज्यातिरादित्य सिंधिया सिक्किम में नेपाली भाषा में बोले, दिखाई दिया नया रूप, विकास कार्यो को लेकर सीएम से की चर्चा
गुना. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 दिन के सिक्किम दौरे पर रहे है। इस बीच वह नेपाली में बात करते दिखे। उन्होंने पत्रकारवार्ता को शुरूआत नेपाली भाषा में संबोधित किया। सिक्किम दौरे के दौरान उन्होंने राज्य में कई विकास कार्यो के संबंध में चर्चा की और रोड मैप को लेकर कई निर्णय लिये गये। आपको बता दें कि केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2तीन कांक्लेव का आयोजन डोनर मंत्रालय करने जा रहा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नॉर्थईस्ट राज्यों के विकास व सांस्कृतिक प्रसार के लिए तीन कांक्लेव का आयोजन डोनर मंत्रालय करने जा रहा है। बैंकर्स कॉन्क्लेव, जो गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगा। साथ में उत्तरपूर्वी इन्वेस्टर्स समिट और अष्टलक्ष्मी हैंडलूम समिट का आयोजन होने वाला है।
सिक्किम के विकास की एक नई कहानी लिखी जाएगी
साथ में केंद्रीय मंत्री ने सिक्किम में 600 करोड़ का 70 बिस्तर अस्पताल निर्माण, 170 करोड़ सरकारी मेडिकल कॉलेज और नामची के 500 बिस्तर में नए संसाधन के लिए काम शुरू करने की घोषणा की। सिंधिया ने कहा कि डोनर मंत्रालय के मंत्री पद के ग्रहण करने के बाद उनका यह सिक्किम का पहला दौरा है। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के साथ मिलकर सिक्किम के विकास की एक नई कहानी लिखी जाएगी। दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचे थे। अपने 2 दिवसीय सिक्किम दौरे पर आये केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री व उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिक्किम के सीएम से मुलाकात की।
4500गांवों को दूरसंचार कनेक्टिविटी दी
उन्होंने कहा है कि उत्तर पूर्व विकास मंत्रालय के परियोजनाओं के अंतर्गत 4500 गांवों में दूरसंचार कनेक्टिविटी मिली है। व ह जल्द से जल्द संपूर्ण नॉर्थ ईस्ट के हरक्षेत्र में शत-प्रतिशत नेटवर्क प्रदान की जायेगी। सिक्किम में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिये लिये पाक्योंग हवाईअड्डे पर सेवाओं के लिये जल्द-जल्द बड़ी एयरलाइंस कंपनियों से बात कर रेगुलर फ्लाइट्स की व्यवस्था की जायेगी।
इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिये तैयार हैं रोड मैप
वहीं सीएम प्रेमसिंह तमांग ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैंने पिछले सप्ताह दिल्ली जाकर सिक्किम आने का आमंत्रण दिया था। यह सौभाग्य की बात है कि उन्होंने इतनी जल्द सिक्किम आने का समय निकाल लिया। आज केन्द्रीय मंत्री के साथ सिक्किम राज्य में डोनर के चल रहे कार्यो की समीक्षा की। कई सारे रूके एवं धीरे चवल चल रहे कार्यो पर हम गति लायेंगे। सिक्किम में अधोसंरचना विकास, टूरिज्म बढ़ोत्तरी, खेती में नयी तकनीक एवं इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिये रोडमैप भी तैयार किया गया है।

