Latestराज्यराष्ट्रीय

जोधपुर में इस्लामिक झंडा फहराने पर विवाद, दो गुटों में हिंसक झड़प, इंटरनेट बंद

जोधपुर. देश में ईंद का त्योहार उत्साह से साथ मनाया जा रहा है लेकिन राजस्थान में ईंद से पहले इस्लामिक झंडा फहराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और दोनों गुटों में हिंसक झड़प शुरू हो गई। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति में जोधपुर में आधी रात से ही इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई। दोनों पक्षों में हुई भारी पत्थरबाजी में थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी और 4 पत्रकार बुरी तरह से घायल हो गए।

जोधपुर के जालोरी गेट की घटना
पुलिस के मुताबिक जोधपुर के जालोरी गेट के पास रात में देर तक पत्थरबाजी होती रही। जालोरी गेट सर्किल पर परशुराम जयंती के मौके पर लगे भगवा झंडे को हटाकर ईद का झंडा लगाने पर दो गुटों में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में पत्थर चलने लगे। हालात बेकाबू होते ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को तुरंत तितर-बितर किया। इसके साथ ही जिस चौराहे पर विवाद हुआ था उसे बंद कर दिया गया। भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी पुलिस पर एक समुदाय की ओर से पुलिस पर पथराव भी किया गया। कानून व्यवस्था के मद्देनजर पूरे शहर में इंटरनेट बंद है और माहौल शांतिपूर्ण लेकिन तनाव भरा है। पुलिस ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण बेबस नजर आई। कंट्रोल रूम से अतिरिक्त पुलिस बल और आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल चुकी थी कि जालोरी गेट चौराहे पर हिंदू-मुस्लिम दंगा हो गया और दोनों पक्षों के लोग जालोरी गेट पर पहुंचने लगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet