Latestराज्यराष्ट्रीय

जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलपति रहीं संगीता शुक्ला मेरठ के सीसीएसयू की कुलपति बनी

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की पूर्व कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला को मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर संगीता शुक्ला को 2013 में पहली बार और 2017 में दूसरी कुलपति बनाया गया। वह लगातार दूसरी बार कुलपति बनने पहली महिला कुलपति रही। 18 नवंबर 2021 उनका दूसरा कार्यकाल खत्म हुआ है। कार्यकाल पूरा होने के जूलॉजी की प्रोफेसर श्रीमती शुक्ला को प्रभारी कुलपति बनाया गया। उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति पद के लिए आवेदन किए थे। गुरूवार को उन्हें मेरठ के सीसीएसयू का कुलपति बना दिया गया। वह मेरठ विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति हैं। इनका कार्यकाल तीन साल तक रहेगा।

गुरूवार की शाम को मेरठ कुलपति कार्यालय में फैक्स के जरिए उनकी नियुक्ति का आदेश आया। प्रो. संगीता शुक्ला का जन्म 11 जुलाई 1961 को हुआ था। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय से एमएससी, पीएचडी व डीएससी किया है। एमएससी में वह गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। जेयू को प्रो शुक्ला के कार्यकाल में नैक की ए ग्रेड मिली थी। मल्टीआर्ट काम्प्लेक्स सहित अन्य नए भवनों का निर्माण किया गया। उन्होंने ग्वालियर के प्रोफेसरों को दूसरे विश्वविद्यालयों में कुलपति बनाने में भी मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet