जिला पंचायत सदस्य संजू जाटव के पति गजराज पर फायरिंग, मामले की जांच जारी
ग्वालियर. कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत सदस्य संजू जाटव के पति गजराज जाटव पर पिछली रात को ग्वालियर के बिजौली इलाके में हमला कर दिया। गजराज के अनुसार वह अपने जिस दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था, उसही ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।
गोली मारने के बाद हमलावर स्कॉर्पियों और बैग लूट कर मौके से फरार हो गय। बैग में लगभग 1.50 लाख रूपये और रिवाल्वर थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की है। लेकिन पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। इसकी तस्दीक की जा रही है।
सिरोल में लावारिस हालत में मिली स्कॉर्पियो कार
गजराज ने गाड़ी और बैग लूटे जाने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने रात में ही घेराबंदी की और सिरोल रोड़ पर लावारिस हालत में गाड़ी खड़ी मिल गयी है। इस जांच पड़ताल के लिये पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के खंगाल रही है।
डॉक्टर ने कराया एक्स-रे नहीं मिली गोली
एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया है कि पहली नगर में ही यह मामला संदिग्ध लग रहा है। जब डॉक्टर ने एक्स-रे कराया तो गोली नहीं मिली है। गोली जैसा जख्म भी नहीं है। फिर जिन लोगों पर आरोप लगाये जा रहे है वह भी परिचित है। एसडीओपी के अनुसार मामले की जांच चल रही है।

