LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जातियों का विभाजन सिर्फ हिंदुओं में क्यों, बाकियों में क्यों नहीं: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. भाजपा नेता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी अब जाति पूछ रहे है इससे ज्यादा खराब क्या होगा। राहुल विभाजन की राजनीति कर रहे है। वह विभाजन की मानसिकता पर चुनाव लड रहे है। पूरे देश में वह झूठ बोलकर एक्सपोज हो गए है। जो वादे उन्होंने पिछली बार किए थे उन पर कोई बात नहीं कर रहे है। क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ किया ही नहीं जिसे वह गिना पाएं। उनकी 15 महीने की सरकार में एक भी वादा पूरा नहीं हुआ था।
कांग्रेस में बगावत होगी
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो कांग्रेस खुद अपनी लिस्ट जारी नहीं कर पा रही है वह दूसरों पर सवाल कर रही है। कांग्रेस आंतरिक कलह से जूझ रही है। इनकी लिस्ट जब भी आएगी इनके यहां पर बगावत होगी और जोरदार होगी। नरोत्तम ने आत्मविश्वास दिखाते हुए कहा कि तीन दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है। हम पिछले 20 सालों से कांग्रेस से ज्यादा वोट ले रहे है और इस बार उससे भी ज्यादा हासिल करेंगे।
लास्ट, फास्ट, कास्ट और ब्लास्ट
नरोत्तम मिश्रा ने एक पैरोडी कहते हुए कहा कि कांग्रेस लास्ट से फास्ट होने के लिए कास्ट सिस्टम पर बात कर रही है लेकिन यह उसको ब्लास्ट कर देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान कसाईखाने की मानसिकता लिए हुए है। कांग्रेस की बैइक में एक शब्द भी हमास पर नहीं बोला गया एक शब्छ भी उस आतंकी हमले पर नहीं बोला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने और हमारी सरकार ने अपना स्टैंड पहले ही साफ कर दिया है। भारत ने इजराइल का समर्थन किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas