जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में 4 जवान घायल 2 जवान शहीद

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में सेना के 4 जवान घायल हो गये है। इनमें से 2 जवान की उपचार के दौरान शहीद हो गये है। भारतीय सेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया औरे इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है। सेना और आतंकियों के बीच यह एनकाउंटर किश्तवाड के चटरू इलाके में हुई।
सेना के सभी को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया था। घायल सुरक्षाकर्मियों में से एक को उपचार के लिये नजदीकी कमाण्ड अस्पताल ले जाया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी जान चली गयी। जबकि अन्य 3 का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने शुक्रवार को किश्तवाड़ के चटरू इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया। जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हिंसा की छिटपुट घटनाएं देखी जा रही हैं. आगामी चुनाव इस क्षेत्र में 10 वर्षों में पहला विधानसभा चुनाव है।
बसंतगढ़ में मारे गए दो आतंकवादी
बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में कठुआ-उधमपुर सीमा के पास बसंतगढ़ में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए. इससे पहले दिन में उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी। क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान बसंतगढ़ पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। यह मुठभेड़ जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा अकारण गोलीबारी के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान के घायल होने के कुछ ही घंटों बाद हुई।

